Looks like you've blocked notifications!

देसी घी की जांच प्रक्रिया जोरों पर, 48 घंटों में 200 नमूने जब्त: पन्नू

चंडीगढ़। देसी घी के उत्पादकों के लिए जागरूकता मुहिम चलाने के 15 दिनों के बाद फूड सेफ्टी कमिशनरेट की टीम द्वारा नकली घी की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच मुहिम चलाई गई। यह जानकारी पंजाब के फूड सेफ्टी कमिशनर के.एस.पन्नू ने दी। इन 48 घंटों की लम्बी मुहिम के दौरान राज्य भर की विभिन्न स्थानों से लगभग 200 नमूने जब्त किये गए है।पन्नू ने कहा कि यह देखा गया है कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए उत्पाद पर छोटे अक्षरों में ‘कुकिंग मीडियम’ प्रिंट करके देसी घी के तौर पर बेचा जा रहा था, जिसको उपभोक्ताओं द्वारा अनदेखा किया जाना संभावित है और साथ ही कहा कि गुमराह करने के ऐसे हथकंडे कानून की नजरों में अपराध हैं। इसी तरह 350 रुपए किलो वाले देसी घी में वनस्पती तेल जैसे 40 रुपए किलों वाला पाम तेल मिला कर लाईट मीडियम के तौर पर बेचा जा रहा था। उन्होंने बताया कि फील्ड में से भी गलत ब्रांडिंग के कई केस रिपोर्ट किये गए हैं।
Share this article