Looks like you've blocked notifications!

जम्मू- कश्मीर : मुठभेड़ में कुलगाम में लश्कर के दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकवादियों के खिलाफ सेना का ऑल आउट ऑपरेशन-2 चलाया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों से आतंकियों की मुठभेड़ की खबर आई है। इस हमले में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है, कुलगाम में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद वहां पुलिस सेना, सीआरपीएफ का साझा तलाशी ऑपरेशन चल रहा है जिसके तहत ये मुठभेड़ जारी है। जैसे ही संयुक्त टीम को इन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली उन्होंने इनकी तलाश शुरू कर दी। जम्मू और कश्मीर के डीजीपी शेष पॉल वैद ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि अभी तक 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। कुलगाम के चाद्दर इलाके में ये मुठभेड़ जारी है।इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा उपायों के तहत चाद्दर इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले। अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले ये घटना दिखाती है कि आतंकी घाटी में आतंक फैलाने की पुरजोर कोशिशों में जुटे हुए हैं।अभी 2 दिन पहले 22 जून को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए चारों आतंकी आईएस (इस्लामिक स्टेट) के थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। आतंकवादियों के साथ सुबह मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया था।
Share this article