Looks like you've blocked notifications!

कंपकपाते हाथों में सुरक्षा की कमान

मेंहनगर-आजमगढ़। कंपकपाते हाथों में सुरक्षा की कमान सौंपने की तैयारी है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा 100 नम्बर डायल करने पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की योजना पर पलीता लगना स्वभाविक सी बात प्रतीत हो रही।प्रदेश की सरकार 100 नम्बर डायल करने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्काल पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचने की व्यवस्था कर रही है। इसके मद्देनजर हर थाने को एक वाहन उपलब्ध कराया जायेगा और उस पर उस वाहन का एक प्रभारी जो एचसीपी रैंक का होगा वह और उसके साथ कुछ पुलिसकर्मी मौजूद होंगे। यही लोग मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था देंगे। इस व्यवस्था को मूर्त रूप देने के लिए सरकारी तैयारियां अभी से शुरू हो गयी है
Share this article