Looks like you've blocked notifications!

साधारण सभा में छाया क्षेत्र के विकास का मुद्दा

नादौती। पंचायत समिति सभागार में बुधवार को प्रधान धनुचंद सामरिया की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा की बैठक में क्षतिग्रस्त सडक़ों का मुद्दा छाया रहा। ग्राम पंचायत डवलपमेंट प्लान के अनुमोदन को लेकर उप प्रधान रजिया बानो व सदस्य कुवंर सिंह गुर्जर, केशव बोहरा आपस में उलझ गए। अधिकारी और सभापति प्रधान बने मूक दर्शक बनकर तमासा देखते रहे । लगभग 30 मिनट तक हंगामे का दोर चलता रहा! बैठक में उपप्रधान रजिया बानो ने अनुमोदन से पूर्व ग्राम पंचायत डवलेपमेंट प्लान की प्रति उपलब्ध कराने की मांग के दौरान सदस्य कुंंवर सिंह गुर्जर, केशव बोहरा उपप्रधान से उलझ गए। जिसे बड़ी मुश्किल से शांत किया जा सका ।बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत मेढेकापुरा के सरपंच हंसराज गुर्जर ने जर्जर हाल कैमरी से मेढेकापुरा सडक़ के पुर्ननिर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कैमरी परिक्षेत्र के बारह गांवों में हजारों सैनिक व शहीद परिवार निवास करते है। सडक़ निर्माण के ढाई दशक बाद भी वर्तमान तक पुन: डामरीकरण का कार्य नहीं किये जाने से सडक़ का नामोशिन मिट गया है। तेसगांव सरपंच रामसखी गुर्जर ने स्वीकृत सडक़ तेसगांव से ककला के निर्माण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। स्वीकृत महतेकापुरा धमाडी सडक़ निर्माण की पुरजोर मांग की गई। उपप्रधान रजिया बानो ने सीआरएफ योजना में 25 करोड़ से स्वीकृत नादौती से कस्बा शहर सडक़ निर्माण की मंथर गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सडक़ गढ्ढों मेें तब्दील हो गई है। पैदल राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। विभाग इसके प्रति संवेदनहीन बना हुआ है। जिला परिषद सदस्य पृथ्वीराज मीणा ने क्षतिग्रस्त कस्बा शहर से सोप, कूंजैला, महस्वा व कस्बा शहर से बागौर सडक़ के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि वर्षो से इन सडक़ों पर मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। जिसकी वजह से संचालित यातायात बाधित हो रहा है। सदस्य कुंवर सिंह ने कैमरी बस स्टेण्ड से होदाहेली सडक़ मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि सडक़ की स्थिति बदहाल होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपजिला कलक्टर यादव ने बैठक में सदस्यों द्वारा सडक़ निर्माण के दिए गए सुझावों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजे जाने के सम्बन्ध में सहायक अभियंता एच.एन. मीणा को निर्देश दिए। तहसीलदार आर.डी. महावर ने बैठक में उपस्थित सरपंचों से खेतों व गांवों को जाने वाले प्रमुख रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण को हटावा कर राज्य हित में उक्त भूमि को सरेंडर करने की अपील की। बैठक में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की सदस्यों ने मांग की। बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिचरण मीणा, पीईओ विश्राम मीणा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एच.एन. मीणा, विद्युत के राकेश मीणा, ब्लॉक स्वच्छता समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच आदि उपस्थित थे।
Share this article