जयपुर। बंद को लेकर पुलिस प्रशासन इस बार विशेष सतर्कता बरत रहा है। जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाएगी। जयपुर में एसटीएफ की टीम जगह जगह तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बंद को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने आंबेडकर की प्रतिमा के आसपास एसटीएफ की टीम तैनात कर दी है। इसके साथ ही एसएमएस स्टेडियम के आसपास भी आईपीएल के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन, गांधीनगर स्टेशन, दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, हालांकि बंद को लेकर अभी तक किसी भी सामाजिक संगठन ने कोई अपील जारी नहीं की है। केवल बिना संगठन के नाम से ओबीसी/ जनरल वर्ग की ओर से भारत बंद की अपील जारी की जा रही है। तय समय से पहले ही इंटरनेट बंदहालांकि प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे से ही इंटरनेट सेवा बंद करने की बात
कही थी, लेकिन टेलीफोन कंपनियों ने रात 11 बजे से पहले से ही इंटरनेट सेवा
बंद कर दी।