Looks like you've blocked notifications!

झारखंड कोरोनासंकट : कोरोना से प्रदेश में दूसरी मौत, मरीजों की संख्या हुई 17

रांची। कोरोनावायरस महामारी तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही । झारखंड में कोरोनोवायरस से दूसरी मौत की खबर मिली है, जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या कुल 17 हो गई है। रविवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मौत की सूचना मिली। मृतक रांची के हिंदपीरी इलाके का निवासी है और कोरोनावायरस से संक्रमित महिला का पति है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृतक (60) का कोई यात्रा विवरण नहीं था। वह सांस की समस्या से पीड़ित था और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
Share this article