Looks like you've blocked notifications!

SDM ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा से हुए रूबरू

करौली। गूलर घटा गांव में उप जिला कलेक्टर रामअवतार कुमावत ने पहुंच कर जनसुनवाई की तथा ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गांव का आधा हिस्सा नगर परिषद एवं आधा हिस्सा तुलसीपुर ग्राम पंचायत में आता है।जनसुनवाई के दौरान उपजिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारियो से गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण कराने एवं अन्य सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों को रोजगार के लिए मनरेगा के तहत श्रमिकों का पंजीयन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में पेयजल समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद को हैडपंप व नलकूप लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने इस दौरान विद्यालय का निरीक्षण किया एवं शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी के नियमित गांव में आने की बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा SDM को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Share this article