Looks like you've blocked notifications!

दरगाह क्षेत्र में निकाला गया सद्दों का जुलूस

अजमेर। मोहर्रम महीने की सात तारीख पर दरगाह क्षेत्र में सद्दों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जोहर की नमाज के बाद जुलूस ढोल नगाड़ों के साथ लंगर खाना गली से शुरू होकर निजाम गेट, कमानी गेट और त्रिपोलिया गेट होते हुए अन्दर कोट हताई पहुंचा। जहां इसका समापन हो गया। जुलूस के साथ वर्षों पुराना अखाड़ा भी साथ चल रहा था। इस अखाड़े में अकीदतमंद अलग अलग करतब दिखा रहे थे। पूरा जुलूस पंचायत अंदर कोटियान के सदारत में निकलता गया। आपको बता दें कि सद्दों का जुलूस हजरत अब्बास अलम्दार की याद में निकाला जाता है। मोहर्रम के मौके पर चांदी के ताजिया की जियारत करने के लिए सैंकड़ों जायरीन बीच राह में मौजूद रहे।
Share this article