Looks like you've blocked notifications!

अभाव में जीना सिखाती है स्काउटिंग : मुख्य कार्यकारी अधिकारी

डूंगरपुर। स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित सात दिवसीय फ्लॉक लीडर/ गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स शिविर बुधवार को समापन समारोह मे प्रशिक्षणार्थियों की सार संभाल लेने जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह ने शिविर में उपस्थित होकर शिविर की जानकारी ली एवं संभागियों से उनके इस शिविर के अनुभवों को भी सुना और साथ ही कहा की वर्तमान युग में स्काउटिंग गाइडिंग से हर बच्चे को जुड़ना चाहिए यह अभाव में रहना एवं आपदा के समय किस प्रकार से बचा जाए और अपने आस पड़ोस के सदस्यों को कैसे बचाया जा सके आदि चीजों की जानकारी को यह सिखाता है इसके साथ ही राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन कर इस अभियान का शुभारंभ किया कार्यक्रम मे सी ओ स्काउट भाविक सुथार बृजरानी माथुर, उमा वर्मा, , सुशीला डामोर, प्रियंका कटारा, ख्याति जैन, राधिका, मीरा डामोर, मेनका डामोर अंश देसाई, अरमान, अरविंद मीणा एवं अक्षिता कंवर उपस्थित रहे |
Share this article