Looks like you've blocked notifications!

स्काउट गाइड ने निकाली बाल विवाह रोकथाम जागरुकता रैली

भीलवाड़ा। बाल विवाह रोकथाम के लिए जन-जागरुकता का संदेश देने के लिए गुरुवार को स्काउट गाइड छात्रों ने रैली निकाली। रैली को भीलवाड़ा जिला एंव सत्र न्यायाधीश रमेशचन्द्र मीणा ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कृषि उपज मण्डी चौराहे स्थित स्काउड गाइड कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। रैली में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए आमजन को बाल विवाह के कुप्रभावों के बारे में जागरुक किया।
Share this article