Looks like you've blocked notifications!

धुंधला में आग से झुलसी महिला, हालत गंभीर

ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत धुंधला में 35 वर्षीय महिला आग में झुलस गई। महिला को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्तपाल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। आग की चपेट में आने से महिला करीब 80 फीसदी झुलस चुकी है। पुलिस की पीजीआई में गंभीर स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर की पाईप लीकेज होने के चलते हादसा हुआ। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर महिला समेत परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक धुंधला निवासी पुनम शर्मा शनिवार सुबह खाना बनाने के लिए रसोई घर में गई। गैस चूल्हे को ऑन कर जैसे ही आग लगाई, तो गैस पाईप ने आग पकड़ ली और पुनम को अपनी चपेट में ले लिया।महिला के चिल्लााने पर पड़ोसी मदद को आगे बढ़े और आग पर नियंत्रण पाया। आग में बुरी तरह से झुलसी महिला के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। 108 रोगी वाहन की मदद से घायल हालत में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के दौरान महिला घर में अपनी छोटी बेटी संग थी, जो कि पढ़ाई कर रही थी। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share this article