मुख्यमंत्री ने कहा, "जहां तक लोगों के धैर्य और भरोसे की बात है तो
अनावश्यक विलंब से संकट पैदा हो रहा है।" उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहता
हूं कि अदालत को अपना फैसला शीघ्र देना चाहिए। अगर वह ऐसा करने में असमर्थ
हैं तो वह मसला हमें सौंप दें। हम राम जन्मभूमि विवाद का समाधान 24 घंटे के
भीतर कर देंगे। हम 25 घंटे नहीं लेंगे।"उनसे जब पूछा गया कि
केंद्र सरकार ने अध्यादेश क्यों नहीं लाया तो उन्होंने कहा कि मामला
विचाराधीन था। उन्होंने कहा, "संसद में विचाराधीन मसलों पर बहस नहीं हो
सकती है। हम इसे अदालत पर छोड़ रहे हैं। अगर अदालत ने 1994 में केंद्र
सरकार द्वारा दाखिल हलफनामे के आधार पर न्याय दिया होता तो देश में अच्छा
संदेश जाता।"उन्होंने कहा कि सवाल चुनावों में फायदे या नुकसान का
नहीं है, लेकिन यह देशवासियों की आस्था का सवाल है। आदित्यनाथ ने कहा कि
कांग्रेस इस समस्या की जड़ में है और वह इसका समाधान होने नहीं देना चाहती
है। उन्होंने कहा, "अगर अयोध्या विवाद का निपटारा हो जाए और तीन तलाक पर
प्रतिबंध लागू हो जाए तो देश में तुष्टीकरण की राजनीति हमेशा के लिए समाप्त
हो जाएगी।"उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी
के बीच गठबंधन के मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वे जाति के आधार पर
लड़ाई को निचले स्तर तक ले जाएंगे तो यह 70-30 का मुकाबला होगा। उन्होंने
कहा कि 70 फीसदी मतदाता भाजपा के साथ हैं और बाकी 30 फीसदी गठबंधन के पास।(आईएएनएस)