Looks like you've blocked notifications!

संजय टंडन चंडीगढ़ से बीजेपी के उम्मीदवार

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व प्रमुख संजय टंडन को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया।उन्होंने दो बार की सांसद किरण खेर का स्थान लिया है।कांग्रेस चार बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को मैदान में उतार सकती है।इंडिया ब्लॉक के दोनों घटक आप और कांग्रेस ने ये लोकसभा सीट कांग्रेस को दी है।--आईएएनएस
Share this article