Looks like you've blocked notifications!

कल होगा सैंज टिक्करी पेयजल योजना का लोकार्पण

शिमला। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स शनिवार, 15 जुलाई को ग्राम पंचायत सैंज के टिक्करी में सैंज-टिक्करी, जराशी, बलेणा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के बनने से जहां इस क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में और अधिक सुधार होगा वहीं पेयजल आपूर्ति की निरन्तरता भी भी बनेगी। उसके बाद मंत्री महोद्या स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते गीत एवं लोक संगीत का आयोजन भी किया जाएगा।
Share this article