Looks like you've blocked notifications!

टैक्स चोरी पर सानिया का जवाब, ट्रेनिंग इन्सेंटिव के तहत मिले थे पैसे

हैदराबाद में प्रधान आयुक्त, सेवाकर कार्यालय द्वारा 6 फरवरी को इस टेनिस स्टार को सम्मन जारी किया गया और उन्हें या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को 16 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सानिया के खिलाफ 20 लाख के टैक्स चोरी का मामला बना है।नोटिस में कहा गया है कि वित्त कानून, 1994 के प्रावधानों और वहां बनाए गए नियमों के संबंध में सेवाकर के गैर-भुगतान या अपवंचना को लेकर आपके खिलाफ जांच के संबंध में पूछताछ की जानी है। मेरे पास यह विश्वास करने का कारण है कि आपके पास इस जांच से जुड़े तथ्य या.. और दस्तावेज हैं।
Share this article