Looks like you've blocked notifications!

बेटे पर चंदन चोरी का आरोप, धरे गए बुजुर्ग पिता

उदयपुर। जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और धानमंडी पुलिस चंदन चोरी और तस्करी के आरोपी को नहीं पकड़ पाई तो आरोपी के 70 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया। घर से बरामद हुई चंदन की लकड़ी बुजुर्ग का बेटा लेकर आया था। पुलिस चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई। ऐसे में उसके बुजुर्ग पिता को चंदन चोरी और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुजुर्ग को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। एसटीएफ इंचार्ज सुबोध जांगिड़ ने बताया कि चंदन चोरी और तस्करी के आरोप में कारवाड़ी, भूतमहल निवासी इब्राहिम (70) पुत्र करीम बक्श को गिरफ्तार किया है। इब्राहिम के घर से 16 किलो चंदन की गीली लकड़ी के गट्टे बरामद हुए हैं।पूछताछ में इब्राहिम ने बताया कि ये चंदन के गट्टे उसका पुत्र यूसुफ और अन्य व्यक्ति बिलाल बेचने के लिए लाए थे और घर में रख गए। ऐसे में पुलिस अब चोरी के मुख्य आरोपी यूसुफ और उसके साथी बिलाल की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि यह चंदन कहां से काटा गया और किसको बेचा जाना था।
Share this article