Looks like you've blocked notifications!

सलमान खान करेंगे उमंग सेंटर का उद्घाटन, कब,यहां पढ़ें

जयपुर । प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, सलमान खान आगामी 18 सितम्बर को जयपुर में स्पेशल बच्चों के सेंटर ‘उमंग‘ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। दोपहर में वे सेंटर की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर संस्थान में विजिट करेंगे। इस दौरान वे ‘उमंग‘ के बच्चों से मिलेंगे और इन बच्चों के रिहेबिलिटेशन के लिए सेंटर द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन करेंगे। वे जयपुर के उन नागरिकों से भी मिलेंगे जो सेंटर को सहयोग दे रहे हैं। उमंग की ट्रस्टी एवं राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक ने यह जानकारी दी।काक ने आगे बताया कि ‘भाई‘ के नाम से मशहूर सलमान खान द्वारा ‘उमंग‘ सेंटर पर विभिन्न प्रोडक्टस् की शॉप का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिसमें इन बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोडक्टस् बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि सलमान पूर्व में भी उमंग सेंटर के बच्चों के सम्पर्क में रहे हैं और इन बच्चों को भी उनसे बेहद लगाव है।
Share this article