Looks like you've blocked notifications!

साक्षी ने किया एक और कमाल, फोर्ब्स ने भी माना लोहा

रोहतक। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता महिला साक्षी मलिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश में तो साक्षी मलिक की सफलता के किस्से हर जुबान पर थे ही, अब विश्व की चर्चित पत्रिका फोर्ब्‍स ने भी साक्षी मलिक का लोहा माना है। फोर्ब्स ने अंडर-30 आयु वर्ग में साक्षी मलिक सहित 50 भारतीयों को एशिया के सफल लोगों की सूची में शामिल किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से उसके मायके व ससुराल में जश्न का माहौल है।पति और मां ने भी जताई खुशीइस सदंर्भ में साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक से बात की तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। जब उनको बताया गया कि फोर्ब्‍स की सूची में साक्षी मलिक को शामिल किया है तो उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं रहा।सुदेश मलिक ने कहा कि उपलब्धियों के साथ-साथ साक्षी मलिक की चुनौतियां भी बढ़ रही है। इससे साक्षी को प्रोत्साहन मिलेगा और टोकियो ओलंपिक में कांस्य पदक को पीला करने में मदद मिलेगी। उधर, पति पहलवान सत्यव्रत और ससुर सत्यवान ने साक्षी का फोर्ब्‍स सूची में नाम शामिल होने पर खुशी जताई है।बता दें कि साक्षी मलिक को रियो में पदक जीतने के बाद खेल रत्न, पदमश्री और भीम अवार्ड से नवाजा जा चुका है। हाल ही में 2 अप्रैल को साक्षी मलिक की पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ शादी हुई थी।
Share this article