Looks like you've blocked notifications!

पीयू में फिर गूंजा भगवा! अंकित बिढ़ान ने जीता अध्यक्ष पद, लगातार दूसरी बार एबीवीपी का डंका

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चुनाव में एबीवीपी ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाकर कैंपस की सियासत में अपना दबदबा कायम रखा। चुनाव से एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल की छात्र इकाई स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) के साथ हुआ गठबंधन एबीवीपी के लिए गेमचेंजर साबित हुआ।गठबंधन के उम्मीदवार अंकित बिढ़ान ने 3149 वोट हासिल कर एसएफएस की आदिल बराड़ को 512 मतों से हराया। आदिल बराड़ को 2637, जबकि गुरमन सिंह सिद्धू को 2263 वोट मिले।उपाध्यक्ष पद पर पीयूडीएफ-एसएफएस-इनसो गठबंधन के अरमान सिंह भिंडर विजयी रहे। उन्हें 3322 वोट मिले और उन्होंने एनएसयूआई की आकांक्षा ठाकुर को 504 मतों से हराया। आकांक्षा ठाकुर को 2818 वोट मिले।सचिव पद पर एनएसयूआई-एसएफ-हिमसू-एचएसए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ध्यान सिंह (समीर) ने 4045 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने आर्यन सहारन को 367 मतों से हराया। आर्यन सहारन को 3678 वोट मिले।संयुक्त सचिव पद पर एसएफएस-पीयूडीएफ-इनसो समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विशाल बामल ने 3506 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने देवराज सिंह नैन को 1168 मतों से पराजित किया।चुनाव परिणाम:अध्यक्ष: अंकित बिढ़ानउपाध्यक्ष: अरमान सिंह भिंडरसचिव: ध्यान सिंह (समीर)संयुक्त सचिव: विशाल बामल
Share this article