Looks like you've blocked notifications!

जातिगत आरक्षण के विरोध में किया सद्बुद्धि यज्ञ

भरतपुर। जिला युवा अग्रवाल महासभा की ओर से मंगलवार को पदोन्नति में आरक्षण व जातिगत आरक्षण के खिलाफ लक्ष्मण मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। भरतपुर में जिला युवा महासभा अग्रवाल के पदाधिकारी व अन्य सामाजिक संगठन के लोग इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर आरक्षण को आर्थिक आधार पर देने संबंधी पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में समता आंदोलन के लोगों ने भी भाग लिया। जिला युवा महासभा के अध्यक्ष विपेन्द्र बंसल ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर विपेन्द्र बंसल, सुनील गोयल, ओमप्रकाश, संजीव गुप्ता अध्यक्ष व्यापार महासंघ सहित काफी संख्या में व्यापारियों व आम नागरिको ंने भाग लिया।
Share this article