Looks like you've blocked notifications!

सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

बयाना (अड्डा)। बयाना उपखंड के गांव अड्डा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, टोंक विधायक सचिन पायलट का जन्मदिन रविवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।श्री बाबू महाराज मंदिर, पदम बाग अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने केक काटकर मिठाई वितरित की और आतिशबाजी के माध्यम से जन्मदिन की खुशी साझा की।इसके बाद, नव-क्रमोन्नत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अड्डा में सुबह फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को फल, पेंसिल, पेन और कॉपी जैसी शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और शासन प्रशासन से विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग भी की। समाजसेवी गायक साहब सिंह गुर्जर ने निवेदन किया कि विद्यालय में कम से कम दो महिला और दो पुरुष अध्यापक, एक प्रधान अध्यापक और पाँच नए कक्ष बनाए जाएँ।ग्रामीणों ने एक स्वर में शिक्षा सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
Share this article