एएफपी के अनुसार न तो स्पेन की पुलिस ने और न ही रूसी वाणिज्य दूतावास ने
ही गिरफ्तारी की वजह की पुष्टि की। अमेरिकी खुफिया और जासूसी-रोधी सेवाओं
ने रूस पर आरोप लगाया था कि उसने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों
के दौरान ट्रंप की जीत की संभावनाओं को बढाने की कोशिशें कीं।
जनवरी के मध्य में रूस के एक अन्य कम्प्यूटर वैज्ञानिक स्टेनिस्लाव लिसोव
को बार्सिलोना के अल प्रेट हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था।