Looks like you've blocked notifications!

ट्रंप की जीत से जुडे वायरस मामले में रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक अरेस्ट

मेड्रिड। स्पेन में गिरफ्तार एक रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक की पत्नी को पुलिस ने कथित तौर पर यह बताया है कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी विजय से जुडे कम्प्यूटर वायरस संबंधी मामले में पकडा गया है। स्पेन की पुलिस के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि इस व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस की तकनीकी जांच इकाई के अधिकारियों ने एक अंतरराष्ट्रीय शिकायत के बाद बार्सिलोना हवाईअड्डे से पकडा था। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को बाद में मेड्रिड स्थानांतरित कर दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पत्नी मारिया लेवाचोवा ने टीवी चैनल रशिया टुडे को बताया कि उसके पति को साइबर अपराध से जुडे अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर पकडा गया। चैनल ने लेवाचोवा के हवाले से कहा कि स्पेन की पुलिस ने उसे बताया, ऎसा प्रतीत होता है कि मेरे पति द्वारा बनाए गए एक वायरस का संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जीत से है।
Share this article