Looks like you've blocked notifications!

नयावास में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, पट्टे और पेंशन का मौके पर निस्तारण

लालसोट। विधानसभा क्षेत्र के नयाबास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पंचायती राज विभाग के तहत कुल 21 नवीन एवं पुराने पट्टे और प्रोपर्टी कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा पेंशन रुकी होने या कम मिलने के 08 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।कार्यक्रम में तहसीलदार राहूवास महेश चन्द शर्मा, सहायक विकास अधिकारी फैलीराम मीना, प्रभुलाल बैरवा, फोरेस्टर श्री भगवान सहाय महावर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह चौधरी, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद शर्मा, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी मौहम्मद साकिर, महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर कोमल शर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक रवि कुमार जैन, हल्का पटवारी मुकेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी मिथुन बारोलिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।यूको बैंक के मैनेजर मुकेश चंद मीना एवं ग्राम पंचायत नयावास की सरपंच सुरमा देवी मीना सहित सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन लाल मीना ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शिविर में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
Share this article