रूपवास। क्षेत्र के गहनौली थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गगवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस पर वृताधिकारी अनिल डोरिया के सुपरविजन व थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गगवानी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने राजेश उर्फ राजू पुत्र गोपाल, रामनिवास पुत्र लालाराम, धर्मेंद्र पुत्र करतार सिंह, उमेश पुत्र बाबूलाल, रामवीर पुत्र राजाराम, भूपेंद्र पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस टीम में थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गगवानी, एएसआई उदय सिंह, जितेन्द्र कुंतल, राजेन्द्र चाहर, जितेन्द्र कुंतल, सुलह सिंह मौजूद थे।