Looks like you've blocked notifications!

साधू के वेश में भागे चोर

जोधपुर। रुणिचा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जहां लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं वहीं चोरों की मौज भी हो गई है। मेले में जाने वाले लोगोंं के घरों व दुकानों में इन दिनों चोर जमकर हाथ साफ कर रहें है। सोमवार को प्रताप नगर में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की। ज्वैलर्स प्रभुलाल को चोरी की घटना का तब मालूम चला जब उसने रोज़ाना की तरह ही शाम को गहनों की जांच की। जब उसने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो चोर नजर आये जिन्होंने गहनों पर हाथ साफ किया । पुलिस चोरों कि तलाश कर रही है लेकिन मेले की भीड़ में चोरों को तलाशना पुलिस के लिए नामुमकिन ही नजर आ रहा है क्योंकि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद भीड़ में बाबा के जातरू बनकर भाग गए है।
Share this article