प्रधानों
द्वारा धरना देने पर बागीदौरा से कांग्रेस के विधायक महेन्द्रजीत सिंह
मालविया ने भी दोनों प्रधानों का समर्थन किया और अधिकारियों से जवाब मांगा।
इसी बीच सांसद मानशंकर निनामा ने कहा कि आप लोग कुर्सी पर बैठ जाओ। सरकार
सबके लिए है और काम हो रह हैं। अगर आप चाहो कि अभी तुरंत सडक़ बन जाए, तो ये
संभव नहीं है। इसी बात पर धरने पर बैठीं प्रधान, सांसद तथा विधायक आपस में
ही उलझ गए। बाद में राज्यमंत्री जीतमल खाट आए और ठोस कार्रवाई का आश्वासन
देकर मामला शान्त कराया।