Looks like you've blocked notifications!

सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन साल से फरार 15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल ने वांछित एवं ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी. डी. नित्या ने बताया कि पुलिस थाना बोरून्दा में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी भजनलाल पुत्र सहीराम विष्नोई निवासी कोसाणा, थाना पीपाड़ शहर को साइबर सेल ने जालखा गांव से दस्तयाब किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में बोरून्दा थाने में धारा 498ए, 376डी, 384, 379 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।पुलिस मुख्यालय जयपुर और जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन तथा उप अधीक्षक पुलिस रतन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक मनफूल के नेतृत्व में कांस्टेबल किशोर दुकतावा की मुखबिर सूचना और तकनीकी डाटाबेस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।इस कार्रवाई में कांस्टेबल किशोर दुकतावा की मुख्य भूमिका रही। साथ ही पुलिस थाना पीपाड़ शहर के कांस्टेबल शेखर बाबल, दिलखुश और शेखर का भी सराहनीय योगदान रहा। जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
Share this article