रुदावल । रुदावल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुरा गांव के पास पहाड़ी के कच्चे रास्ते से एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। रुदावल थाने के एएसआई घनश्याम पोसवाल ने बताया कि सूचना मिली कि गांव राजपुरा निवासी भरतसिंह गुर्जर का लड़का कल्ला अवैध कट्टा लेकर राजपुरा गांव से आगे पहाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर घूम रहा है और कोई वारदात कर सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसआई घनश्यामसिंह मय जाप्ता के तुरंत मौके पर पहुंचे तो पहाड़ी की तरफ से कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।