Looks like you've blocked notifications!

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, मर्डर केस में बेल पर आया था बाहर

त्रिशूर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की रविवार को यहां हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य कार्यालय ने आरोप लगाया है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने यह हत्या की है। घटना अपरान्ह करीब 1.30 बजे हुई। आरएसएस कार्यकर्ता आनंद दोपहिया पर सवार था और एक कार ने उसे धक्का मार दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आनंद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। आनंद पर आरोप था कि उसने 2014 में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की थी। वह इस समय इस मामले में जमानत पर बाहर था। 23 साल का आनंद ब्रम्हाकुलम का रहने वाला था। बीजेपी का आरोप है कि 2001 से अब तक केरल में 120 आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। इनमें से 84 तो सिर्फ कन्नूर में मारे गए। पार्टी का यह भी आरोप है कि पिनरई विजयन के मुख्यमंत्री बनने के बाद 14 आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। दूसरी तरफ, सीपीआई-एम का आरोप है कि राज्य में हिंसा की वजह आरएसएस और बीजेपी हैं। उनके कार्यकर्ता सीपीआई-एम के कार्यकर्ताओं पर हमले करते हैं।
Share this article