शाहजहांपुर। पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर
आयोजित खाटसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में
आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस के लोगो को धर्म और गाय से कोई प्रेम
नहीं है यह लोग सिर्फ इनका इस्तेमाल कर दलाली करते हैं। आरएसएस के लोग दलाल हैं।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में सपा, बसपा और बीजेपी तीनों पर हमले किये।
पुवायां की खाटसभा में अपने निर्धारित समय से
एक घंटे देरी से पहुंचे राहुल गांधी ने आते ही माइक थामा और किसानों से बारी-बारी
से संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर उनको प्रमुखता से उठाने का
भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने बड़ी-बड़ी बातें की और सरकार बना ली। ढाई साल बीत जाने के बाद भी
वह धरातल अब कुछ नहीं कर सके हैं। मोदी जी कहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो
गया है देश में वह एक अकेले व्यक्ति हैं जो भ्रष्टाचार खत्म होने की बात करते हैं,
मगर
देश में अभी तक भ्रष्टाचार है।