Looks like you've blocked notifications!

डिजिटल बिल भुगतान करने पर सौ उपभोक्ताओं को 2.36 लाख का इनाम

जयपुर। जयपुर डिस्काॅम द्वारा मई माह में 20 हजार रूपए तक के बिजली बिलों के आॅन लाईन व डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं में से 100 उपभोक्ताओं के चयन के लिए मंगलवार को पुराना पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियन्ता-आईटी के कार्यालय में लाटरी निकाली गई। चयनित 100 उपभोक्ताओं की सूची निगम की वेबसाईट पर उपलब्ध है।जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता ने बताया कि मई माह में आॅनलाईन व डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले 1 लाख 55 हजार 099 उपभोक्ताओं में से डिस्काॅम द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी की उपस्थिति में कम्प्यूटरीकृत लाॅटरी द्वारा 100 उपभोक्ताओं का चयन किया गया हैं। लाटरी द्वारा चयनित उपभोक्तोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि के रुप में निगम द्वारा कुल 2 लाख 37 हजार छह रुपए की प्रोत्साहन राशि आगामी बिलों में समायोजित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों का जयपुर डिस्काॅम की वेबसाईट, पेटीएम की वेबसाईट या मोबाईल ऐप, ई-मित्र आॅनलाइन पोर्टल, ई-मित्र मोबाईल ऐप, नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट, कैश कार्ड, मोबाईल वाॅलेट, ई.सी.एस. इत्यादि द्वारा भुगतान कर सकते है।
Share this article