ईरान के सर्वोच्च नेता अयोतुल्लाह अली खमेनई ने ईरानी कुद्स फोर्स
कमांडर सुलेमानी की हत्या के लिए अमेरिका की कड़ी निंदा करते हुए सुलेमानी
के शौर्य की तारीफ की थी । उन्होंने कहा कि वह जन्नत चले गए हैं, अपराधियों
से खूंखार बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुलेमान की हत्या से अमेरिका
और इजरायल के खिलाफ ईरान का प्रतिरोध दोगुना हो जाएगा। इसी को ध्यान में
रखकर अमेरिका ने अपने नागरिकाें को ये सलाह दी है।