Looks like you've blocked notifications!

ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने कहा, तुरंत इराक छोड़ दें US नागरिक

न्यूयार्क। ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने बगदाद से यूएस नागरिकों को वापस लौटने की बात कही है। बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने बिगड़ते हालात को देखते हुए शुक्रवार दोपहर को एक प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए कहा है कि यहां आसपास मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से वापस अमेरिका लौटने की सलाह दी है। सभी नागरिक तुरंत यहां से निकलें, फिर चाहे वो अमेरिका लौटना हो या किसी और देश जाना हो।आपको बताते जाए कि अमेरिका ने गुरुवार देर रात बगदाद में हवाई हमला कर दिया। इस हमले में ईरान के कद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी सहित 8 अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान में सुलेमानी की मौत पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।
Share this article