यह रोबॉट रिमोट कंट्रोल से चलता है और इसे पेड में फिट करने में 10 से 15
मिनट लगते हैं। इस रोबॉट को करीब 1.80 लाख रूपए में तैयार किया गया है।
छात्रों ने बताया कि इस रोबॉट का जब मास प्रॉडक्शन किया जाएगा तो इसकी कीमत
1 लाख तक आ जाएगी। छात्रों ने बताया कि एक रोबॉट पूरे गांव के नारियल
पेडों के लिए काफी होगा और जैसे ट्रैक्टर किराए पर दिए जाते हैं वैसे ही
इसे भी किराए पर गांवों में चलाया जा सकेगा। कॉलेज लैब के प्रोफेसर राजेश
कनन ने कहा, पेटेंट मिलने के बाद हम इसे मार्केट में उतार देंगे।