Looks like you've blocked notifications!

रोबॉट पेड पर चढ नारियल तोड लाएगा

कोल्लम। दक्षिण भारत के शहर कोल्लम के अमृत विश्व विद्यापीठ इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने ऎसा रोबॉट तैयार किया है जो नारियल के पेड पर चढ नारियल तोड कर भी ले आएगा। रोबॉट पेड के पत्ते भी तोड सकेगा। अगले 6 महीनों में विश्व विद्यापीठ के छात्र इस रोबॉट को मार्केट में ले आएंगे। यह रोबॉट माता अमृतानंदमयी का ब्रेन चाइल्ड है। 2013 में उनके पास केरल की एक विधवा महिला आई और उसने बताया कि उसके पास कई नारियल के पेड हैं लेकिन उनसे नारियल तोडने वाला कोई नहीं है। माताजी ने तब अपने इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्रों से इसका समाधान निकालने को कहा। इसके बाद कॉलेज के छात्र ऎसा रोबॉट बनाने की कोशिशों में लग गए जो नारियल तोड सके।
Share this article