Looks like you've blocked notifications!

बरेली मे दिनदहाड़े व्यापारी से 2 लाख की लूट

बरेली। शाहजहांपुर के सर्राफ से बरेली में बदमाशों ने बटलर प्लाजा के सामने 2 लाख रूपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना चौराहा पुलिस चौकी के पास की है जहां बुधवार को सर्राफ सुधीर कुमार बरेली में ज्वेलरी का भुगतान करने आ रहे थे। चौकी चौराहे से वह रिक्शे पर बैठ गए। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शे में टक्कर मार दी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाश रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय है। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी में बदमाशों का हुलिया खोजने में लगी है। इस समय बरेली में पुलिस हर चौराहे पर मुस्तैद है। इसके बाद भी बदमाश चौकी चौराहा पुलिस चौकी के सामने लूट की घटना को अंजाम देकर निकल गए।
Share this article