Looks like you've blocked notifications!

तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में पडे पेड को हटाने कार से उतरे तो..

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र में मंगलवार को तडक़े लुटरों ने हथियार के बल पर लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया और पांच हथियार (राइफल) लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, चंडी प्रखंड के ओरौत पंचायत की मुखिया बबीता देवी का परिवार एक वाहन से अस्थांवा प्रखंड के कोनांद गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान धमौली गांव के पास लुटेरे पेड़ काटकर उससे सडक़ जामकर लूटपाट कर रहे थे। इसी क्रम में लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों ने मुखिया बबिता देवी के भाई संजय यादव को गोली मार दी, जिससे वे जख्मी हो गए।
Share this article