Looks like you've blocked notifications!

दुर्घटना : सगाई समारोह में हिस्सा लेने जा रहे 3 लोगों की मौत

लखनऊ/मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के बाईपास के नजदीक रविवार सुबह एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने बताया कि जिले के फराह थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के निवासी कुछ लोग रविवार सुबह सफारी गाड़ी में सवार होकर बरसाना में एक सगाई समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार होने की वजह से उनकी गाड़ी गोवर्धन थाना क्षेत्र के बाईपास के नजदीक अनियंत्रित होकर कई बार सडक़ पर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में एक अन्य व्यक्ति का इलाज अभी चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायल की पहचान हो गई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।
Share this article