Looks like you've blocked notifications!

आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ

फरीदाबाद। निरंतर विकास की कड़ी में अग्रसर फरीदाबाद में शनिवार को आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्थानीय सेक्टर 28 में सन-साइन अपार्टमेंट की नजदीकी सड़क को आरएमसी विधि से पक्का करने के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क फरीदाबाद नगर निगम की ओर से एक करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से अगले 15 दिनों में तैयार होगी। इस मौके पर जिला महामन्त्री देवेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर कौशल बाठला, शीशपाल पहलवान, अजय बैसला, संदीप चपराना, अनिल नागर, आर डब्ल्यू सेक्टर-28 के प्रधान संजय सिंह और दीपक मेहता भी मौजूद थे। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र और हरियाणा सरकार लोगों का चहुंमुखी और सवार्गींण विकास करने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ-सबका विकास जैसी अनूठी सोच और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा एक-हरियाणवी एक जैसी पहल से सर्वत्र एक समान रुप से विकास की बयार बह रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार के स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी राष्ट्रव्यापी मुहिम को पूरी तरह सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दे।
Share this article