Looks like you've blocked notifications!

डीसी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

फतेहाबाद। उपायुक्त एन.के. सोलंकी ने झलनियां आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सुपरवाईजर निर्मल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। वे सोमवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की मासिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त ने एक अन्य मामले में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को क्रियान्वित करने में बीसीए की ओर से लाभार्थियों से पैसे वसूलने की शिकायत पर भी बीसीए के खिलाफ कार्यवाही करने और पैसों की रिकवरी करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्ट कहा कि वे नेतागिरी नहीं करें। बल्कि सरकार के निर्धारित कार्यक्रमों, नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेश दिए कि झलनियां में कार्यरत सुपरवाईजर निर्मल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए और उसकी रिपोर्ट उन्हें तुरंत दें। साथ ही आयुक्त ने कई अन्य विभागों को भी जनहित के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
Share this article