Looks like you've blocked notifications!

काम पर लौटे टेक्निशियंस

करनाल। प्रदेशभर के लैब तकनीशियनों की सरकार के साथ बातचीत सफल रहने के बाद तकनीशियनों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दो दिनों से हड़ताल पर बैठे तकनीशियन अब वापस काम पर लौट आए हैं। इस दौरान तकनीशियनों ने सरकार का आभार भी प्रकट किया और कहा कि वे अभी से काम पर वापस लौट रहे हैं। लैब तकनीशियन ग्रेड पे को बढ़ाने की प्रमुख मांग के चलते हड़ताल पर चले गए थे। जिस कारण अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
Share this article