Looks like you've blocked notifications!

मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान

सैयद हबीबउदयपुर। दो दिन पहले एमबी अस्पताल में मारपीट को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में ही रैली निकाली और मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति गुस्से का इजहार किया। हड़ताल के कारण एमबी अस्पताल प्रशासन को सीनियर डॉक्टरों को बुलाना पड़ा। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। मामला दो दिन पुराना है। चित्तौड़गढ़ की एक महिला की मौत होने पर उसके परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। इसके एक दिन बाद ही मामला तूल पकड़ने लगा। पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Share this article