बाडमेर। गणतन्त्र दिवस समारोह (26 जनवरी) के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यकमों के निर्धारण हेतु जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 29 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों के प्रस्ताव सहित निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।