Looks like you've blocked notifications!

भारी सुरक्षा में सीआरपीएफ की जमीन से अतिक्रमण हटाएं

गौरतलब है की पुन्हाना उपमंडल के टुंडलाका गांव की 688 कनाल 11 मरला जमीन को सीआरपीएफ कैंप के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन जमीन पर गांव के ही कुछ गरीब तबके के लोगों ने वर्षो से कब्जा किया हुआ था। पंचायत की इस जमीन पर तकरीबन पचास परिवार अपने परिवार के साथ रहे रहे है। इनमें से अधिक्तर तो वो लोग है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों का विरोध तो नहीं देखने को मिला बल्कि लोगों ने इस जमीन से हटाए जा रहे परिवारों को रहने के लिए जमीन की मांग जरूर ही। पंचायत की इस जमीन पर रह रहे लोगो ने पत्रकारों को बताया की उन्हें इस कार्यवाही के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। केवल एक दिन पहले ही उन्हें नोटिस के बारे मे बताया गया था। लोगो ने बताया की एक दिन पहले नोटिस आने के बाद ही वो अपने सामान को दूसरी जगह लेकर जा रहे है। ड्युटी मजिस्ट्रेट संतलाल तंवर ने बताया की अतिक्रमण हटाने के बारे में उन्हे पहले सूचित कर दिया था। वो स्वयं 9 दिसम्बर को गांव में आकर लोगों से इस जमीन से कब्जा हटाने की सूचना दे चुके है। इसके अलावा गांव में जगह जगह दिवारों परे सूचना भी लगाई हुई है। कार्यवाही से पहले इस जमीन पर कब्जा किए लोगो की ओर से उनके वकील ने प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही प्रशासन से उनके रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की। कब्जाधारियों के ओर से वकील ने कहा की सर्दी का मौसम है इन परिवारों में आधे से ज्यादा परिवार बीपीएल से सम्बंधित है। सर्दी के इस मौसम में इन्हें काफी परेशानी हो सकती है। इस दौरान उपमंडल अधिकारी अनीश यादव ने उन्हें बताया की जब तक उनके रहने की इंतजाम नही हो जाता तब तब उन्हें गांव के स्कूल में रहनेे के इजाजत दी जाऐगी। इस मौके पर पुन्हाना के डीएसपी सुभाष वशिष्ठ, पुन्हाना थाना प्रभारी रामकिशन बागडी, चौकी इंचार्ज समुशदीन, इंदाना चौकी प्रभारी भरतसिंह, खंड एंव पंचायत विकास अधिकारी, इकबाल गिरदावर , इब्राहिम गिरदावर सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
Share this article