Looks like you've blocked notifications!

भृगु व्रतोत्सव पत्रिका का हुआ विमोचन

अम्बाला। भृगु ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान, अम्बाला की ओर से कुमारी रुक्मणी देवी हाल में भृगु व्रतोत्सव पत्रिका संवत 2074 का विमोचन किया गया। अनुसन्धान केंद्र अध्यक्ष अशोक शास्त्री की ओर से हर वर्ष एक महान ज्योतिषाचार्य को सम्मानित किया जाता है। इस बार अमृतसर के विद्वान अश्विनी शर्मा को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। भृगु ज्योतिष केंद्र प्रधान अशोक शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष एक गणना है। जिसके माध्यम से यजमान को उसका भविष्य बताती है। ये पूर्व में हुए कार्यों के साथ भविष्य में क्या घटने वाला है, उसके बारे में जानकारी देती है। शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष में वास्तु शास्त्र, शिक्षा और भविष्य के बारे बताया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसका गलत प्रयोग करके आजीविका कमाते हैं, जो गलत है।
Share this article