Looks like you've blocked notifications!

सेना की ओर से निकाली गई भर्ती जागरुकता रैली

श्रीगंगानगर। भारतीय सेना के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने की दिशा में सेना का एक दल बीकानेर से पंजाब की साइकिल यात्रा पर निकला है। बीकानेर से फाजिल्का के बीच 5 सौ किलोमीटर की यात्रा पर निकले 15 आम्र्ड रेजीमेंट का ये दल शनिवार को श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पहुंचा। जहां उन्होंने बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के साथ मुलाकात कर अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेवा में भर्ती के प्रति युवाओं में जोश बढ़ाना है। भारतीय सेना की 15 आम्र्ड रेजीमेंट के मेजर वरुण पाटिल इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
Share this article