जयपुर । राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर कहा, "3 दिसंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी, स्ट्रॉन्ग रूम सबसे पहले खोला जाएगा फिर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी । उन्होंने कहा कि सुबह 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होगी । 2,538 काउंटिंग टेबल हैं, पोस्टल बैलेट के लिए 979 टेबल लगाए गए हैं । 1,121 ARO हैं । माइक्रो ऑब्जर्वर भी होंगे ।