Looks like you've blocked notifications!

‘तनाव पैदा करने के लिए अफगानिस्तान से काम कर रहा रॉ’

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि विरोधी खुफिया एजेंसियों, खासकर भारत की ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) से देश को और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को होने वाले खतरे से आगाह है। पाकिस्तान के समाचार पत्र डान के मुताबिक, स्टाफ कमेटी के ज्वाइंट चीफ चैयरमैन जनरल जुबैर महमूद हयात ने शनिवार को कहा कि रॉ अफगानिस्तान और अन्य जगहों से पाकिस्तान में खासकर बलूचिस्तान में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है।कराची के पास पाकिस्तान नौसेना अकादमी में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने कहा, सीपीईसी को तोडऩे के लिए उनकी योजनाओं और परोक्ष रूप से किए जा रहे कार्यो से सभी अवगत हैं।
Share this article