Looks like you've blocked notifications!

राठौड़ ने ली जिला प्रभारी अधिकारियों की बैठक

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए तैनात किये गये जिला प्रभारी अधिकारियों को मंगलवार व बुधवार को संबंधित जिलों का दौरा कर मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा करने एवं इनकी रोकथाम व उपचार की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। राठौड़ सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मलेरिया एवं डेंगू सहित मौसमी बीमारियों के उपचार की बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए मरीजों के पंजीयन के काउन्टर बढ़ाने के साथ ही आउटडोर में चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था करने, सैम्पल कलेक्शन का समय बढ़ाने एवं उसी दिन रिपोर्टिंग के साथ ही दवा वितरण केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिये। सभी जिलों के लिए नियुक्त किये गये प्रभारी अधिकारियों को मंगलवार को प्रात: ही संबंधित जिलों के लिए प्रस्थान करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाकर सघन दौरा करेंगे एवं मौसमी बीमारियों की स्थिति का जायजा लेकर रोकथाम एवं उपचार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
Share this article